Meteorological Department बालोद जिले में काले मेघ तो आ गए हैं लेकिन उम्मीद के अनुरूप बरस नहीं रहे हैं। बीते कुछ दिन ही अच्छी बारिश हुई लेकिन उसके बाद लोगों को धरती पर बूंदें गिरने का इंतजार है क्योंकि बादल पिछले तीन दिनों से जिले में छाए हुए है लेकिन कहीं बारिश हुई तो कहीं सूखे की स्थिति रही।
मौसम विभाग के आंकड़े देखें तो बीते साल की तुलना में इस साल बारिश 141 मिमी कम हुई है। बीते साल 29 जून की स्थिति में 274.9 मिमी बारिश हुई थी। वहीं इस साल 29 जून की स्थिति में मात्र 133 मिमी ही बारिश हुई है। कहा जाए कि किसानों को जो उम्मीद इस मानसून में बारिश की थी, वह नहीं हो रही। हालांकि जिले में खेती का काम अंतिम चरण में आ चुका है। क्योंकि बोयता पद्धति से खेती लगभग हो चुकी है। वहीं अब लेही तथा रोपाई पद्धति से धान की बोआई बची हुई है। अभी खेतों में नर्सरी तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें :
बीते तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई बार तो घने बादल छा जाते है। लेकिन कुछ देर बरसने के बाद मौसम शांत हो जाता है। अभी भी किसानों अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं।
मौसम विभाग की मानें तो जिले में इस जून माह मानसून सीजन में सबसे अधिक बारिश डौंडी लोहारा में 228 मिमी हुई है। वहीं सबसे कम बारिश जिले के डौंडी तहसील में 71 मिमी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें :
तहसील - बारिश मिमी में जून 2023 - जून 2024
बालोद - 340 - 165
गुंडरदेही - 231 - 98
गुरुर - 256 -156
डौंडीलोहारा - 430 - 228
डौंडी - 265 - 71
अर्जुन्दा - 169 - 91
मार्रीबंगला देवरी 230 - 123
कुल - 274 मिमी - 133 मिमी
मौसम विभाग की माने तो द्रोणिका व चक्रवात के प्रभाव से जिले के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश के आसार हैं। वहीं आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने की बात कही जा रही है।
शुक्रवार की स्थिति में जिले में औसत 13 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। क्योंकि गुरुवार की रात भी बारिश हुई थी। वहीं इस दिन सबसे ज्यादा बारिश गुरुर तहसील में 23 मिमी दर्ज की गई थी। वहीं मौसम में बदली के कारण जिले का तापमान अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री बना हुआ है।
Published on:
29 Jun 2024 11:21 pm