District Hospital कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल का निरीक्षण करने शनिवार को चार सदस्यीय टीम पहुंची। दुर्ग जिला अस्पताल के सीएस डॉ. एचके साहू, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, रमन गंधर्व, स्टोर कीपर दुर्ग, सी वासनिक, मेट्रन दुर्ग, सैनी चेरियन, नर्सिंग सिस्टर दुर्ग ने चार घंटे तक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, सोनोग्राफी कक्ष, प्रसव कक्ष, एनआरसी, शिशुवार्ड, विभिन्न वार्ड व शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। अस्पताल में सुविधा, साफ-सफाई पर अस्पताल प्रबंधन को प्रारंभिक जांच में टीम ने 94.86 प्रतिशत अंक दिए।