27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता शैल पुत्री का चरण पखार जलाई मनोकामना ज्योत, मंदिर में बोए जंवारे

क्वांर नवरात्र बुधवार से शुरू हुआ। जहां माता देवालायों में आस्था के साथ मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किए गए। प्रसिद्ध गंगा मैया, सिया देवी मंदिर में शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना की गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 11 Oct 2018, 8:25 AM IST

balod patrika

माता शैल पुत्री का चरण पखार जलाई मनोकामना ज्योत, मंदिर में बोए जंवारे

बालोद. क्वांर नवरात्र बुधवार से शुरू हुआ। जहां माता देवालायों में आस्था के साथ मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किए गए। प्रसिद्ध गंगा मैया, सिया देवी मंदिर में शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना की गई। दूसरी ओर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई। विशाल पंडाल विद्युत रंगीन लाइटों से जगमग हो रहे हैं।
नवरात्र के पहले दिन माता शैल पुत्री की आराधना के साथ नवरात्र का पहला दिन बीता। माता के भक्त मनोकामना पूरी करने 9 दिनों तक माता रानी को मानाने व्रत रखें गे, तो कई पैदल माता देवालय जाएंगे। देर रात तक जस सेवा, भजन से माता देवालय गूंजने लगा है। साथ ही अनेक जगहों पर विविध आयोजन भी होंगे। नगर के शीतला मंदिर, चण्डी, मोखला मांझी व ठाड़ महामाया मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योत जलाए गए। पहले दिन दर्शन के लिए मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह् से स्नान कर अगरबत्ती, फूल पत्र, नारियल लेकर लोग मंदिर पहंचे थे।

गंगा मैया मंदिर में लगाए 16 कैमरे व 200 पुलिस
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गंगा मैया मंदिर झलमला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में 16 सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। मंदिर के गर्भ गृह मेला परिसर, मंच सहित कोने-कोने में कैमरे लगाए गए हैं। इसके आलावा नवरात्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने लगभग 200 पुलिस जवान को तैनात कर दिए हैं जो 24 घंटे अपनी सेवा देंगे। यही नहीं यहां नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श की भी व्यवस्था की गई है।

कहां कितने जले ज्योत
मंदिर घी तेल
सिया देवी 81 418
गंगा मैया 51 108
शीतला मंदिर 31 160
चंडी मंदिर 21 132
महामाया मंदिर 20 70
ठाड़ महामाया 16 74
कपिलेश्वर 03 71
मोखला मांझी 01 73

डौंडी : शीतला मंदिर में जलाई गई 108 ज्योति कलश
नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गई है। नगर के शीतला मंदिर में सुबह 7.30 बजे ज्योति कलश की स्थापना कर ज्योत जलाई गई। यहां 108 कलश की स्थापना की गई है। नगर के दुर्गा मंदिर, महामाया, किल्लेवाली, कुआगोंदी, आमाडूला, मरकाटोला, भर्रीटोला, गुदुम व ढोर्रीटेमा के शितला मंदिर में ज्योति कलश एवं पंडाल में दुर्गा मां की स्थापना की गई है। इस दौरान दुर्गा पंडाल व मंदिरों में मानस गान, जसगीत, रामधुनी व जगराता का कार्यक्रम चलेगा।

दल्लीराजहरा : दारूटोला में पंचमी पर होगा मानस सम्मेलन
नवजागरण युवा गणेश उत्सव समिति ने ग्राम दारूटोला वासियों के सहयोग से शारदीय नवरात्र में पंचमी पर्व के अवसर पर मानस गान सम्मेलन रखा है। प्रथम दिन नवजागरण युवा गणेश उत्सव समिति व ग्रामवासियों ने कलश स्थापना की। 14 अक्टूबर को पंचमी पूजा तथा 17 अक्टूबर को अष्टमी हवन का रखा गया है।

मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ
शारदीय नवरात्र में पंचमी पर्व के अवसर पर आयोजित मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 8 बजे से किया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के संचालक रेवाराम रावटे, विशेष अतिथि नगर पंचायत डौंडी अध्यक्ष खिलेन्द्र भुआर्य, पूर्व जनपद सदस्य गोविंद भेडिय़ा, ग्राम प्रमुख प्रेमलाल बारला, पंचायत धोतिमटोला सरपंच विद्या रावटे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवजागरण युवा गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष ईश्वरलाल आर्य करेंगे। सम्मेलन के उद्घोषक आकाशवाणी नियमित अंस श्रोता कुंभकरण उर्वशा ग्राम अमोरा व सेतूराम सांडिल्य होंगे।