11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#CG Assembly Election 2018 : बालोद में विधायक की पत्नी संगीता को टिकट देकर चौंकाया, गुंडरदेही से कुंवर पर कांग्रेस का दांव

काफी मंथन के बाद अंतिम समय में गुरुवार की दोपहर को दिल्ली में पार्टी के हाईकमानों की बैठक में नामों पर सहमति बन पाई, अब दूसरी ओर टिकट वितरण से नाराज वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी की नजर रहेगी। शुक्रवार को वे नामांकन भर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
balod patrika Chhattisgarh

बालोद में विधायक की पत्नी संगीता को टिकट देकर चौंकाया, गुंडरदेही से कुंवर पर कांग्रेस का दांव

बालोद. कांग्रेस में काफी अटकलों व मन्थन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने संजारी बालोद व गुण्डरदेही विधानसभा के लिए गुरुवार की दोपहर अपने प्रत्याशी तय कर दिए। कांग्रेस ने विधायक भैयाराम सिन्हा की धर्म पत्नी संगीता सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो गुण्डरदेही विधानसभा में भी नया चेहरा लाया गया है, जिस प्रत्याशी का कांग्रेस के कुछ लोग विरोध कर रहे थे उन्हीं पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। गुण्डरदेही विधानसभा से कुंवर सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। संजारी बालोद से संगीता सिन्हा को प्रत्याशी तय करने के बाद समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और ख़ुशी मनाई।

मीणा साहू और भैयाराम व उसकी पत्नी पर चला दो दिन विचार
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में भैया राम सिन्हा व मीणा सत्येंद्र साहू के नाम पर बीते दो दिनों से गहन विचार-विमर्श दिल्ली में हुआ, फिर विधायक भैया राम सिन्हा की पत्नी संगीता सिन्हा पर विचार तय कर पार्टी हाई कमान ने आखिरकार संगीता पर भरोसा जताया।

वरिष्ठ अभिषेक किनारा, नया चेहरा कुंवर को गुण्डरदेही से बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला जिन्होंने गुण्डरदेही विधानसभा से चुनाव लडऩे के लिए सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था और उन्हें अंतिम दिन तक भरोषा था कि उन्हें हर हाल में टिकट मिलेगा, पर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। यही नहीं घना राम साहू का नाम भी चल रहा था और घना राम व् अभिषेक दोनों ने नामांकन फार्म तक खरीदे, पर अब कांग्रेस से दोनों को टिकिट नहीं मिली बल्कि इसकी जगह अर्जुन्दा निवासी कुंवर सिंह निषाद को कांग्रेस हाई कमान ने प्रत्याशी बनाया है।

आज भरेंगे दोनों नए प्रत्याशी नामांकन
प्रत्याशी तय होने के बाद अब कांग्रेस के ये दोनों उम्मीद्वार अब शुक्रवार को नामांकन फार्म भरेंगे। इधर इस निर्णय के बाद कांग्रेस में नाराज वरिष्ठों को मानाने में नेता लग गए हैं, क्योंकि कांग्रेस में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं, तो कुछ ने तो नामांकन जमा तक कर दिए हैं।

नौकरी छोड़ कर समाजसेवी चंद्रहास साहू ने भरा नामांकन
जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने वाले चंद्रहास साहू ने भी गुरुवार को अपना नामांकन फार्म भरा है। कलक्टोरेट में महिला व बाल विकास विभाग में आउटरीच कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ रहे चंद्र साहू ने कुछ दिन पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया। वे गुंडरदेही विधानसभा से भारतीय पंचायत पार्टी से प्रत्याशी बने हैं।

इन रचनात्मक कामों में हैं सक्रिय

कालीचरण साहू के 33 वर्षीय पुत्र चंद्रहास ग्राम चीचा (अर्जुंदा) के निवासी हैं। वे सालों से लगातार समाज सेवा के साथ रचनात्मक कामों सक्रिय हैं। वे चंद्रहास जिले में बाल संरक्षण, बालिका सुरक्षा, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं उन्मुखीकरण, रक्तदान व नेत्रदान के लिए निरंतर काम करते रहे हैं। कई लोगों की जान बचाने के लिए वे 17 बार रक्तदान कर चुके हैं।