13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस : जगह-जगह फहराया राष्ट्रीय ध्वज, हर्ष फायर और परेड का हुआ प्रदर्शन

बालोद जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासकीय स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों व विभिन्न सामाजिक भवनों, प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा लहराया। मुख्य आयोजन सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हुआ।

2 min read
Google source verification
गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मना: स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों, सामाजिक भवनों में फहराया तिरंगा

मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

बालोद. जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासकीय स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों व विभिन्न सामाजिक भवनों, प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा लहराया। मुख्य आयोजन सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री का गणतंत्र दिवस पर संदेश का वाचन भी किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

हर्ष फायर, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया आनंदित
स्टेडियम में पुलिस जवानों ने परेड का प्रदर्शन कर हर्ष फायर, विभिन्न विभागों ने विभागीय झांकी का भी प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे देख लोग आनंदित हुए।

शहीदों के परिजनों व प्रतिभाओं का किया सम्मान
अतिथियों ने पद्मश्री के लिए नामित होने वाले ग्राम लाटाबोड़ निवासी डोमार सिंह कुंवर को सम्मानित भी किया गया। मंत्री ने शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॅाल और श्रीफल से सम्मानित किया। कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले 25 अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रावीण्य सूची में आए विद्यार्थियों, छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों एवं 13वें राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक चैम्पियनशिप में प्रथम प्रतिभागी को भी सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और झांकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से रहे उपस्थित
इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, नगर पालिका बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, सेनानी 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डीआर आचला, वनमंडल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर आदि उपस्थित थे।

जिले सहित नगर में जगह-जगह किया ध्वजारोहण
जिला मुख्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स, पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ, सदर बाजार व्यपारी संघ, कांग्रेस भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों, चिनार कांप्लेक्स, गांधी भवन, परसुराम चौक, नया बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।