22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगी सरकार, जल्द सॉफ्टवेयर में होगा दर्ज

किसानों के लिए एक और खुशखबरी है। अब जल्द ही राज्य सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेगी।

2 min read
Google source verification
किसानों के लिए खुशखबरी

अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगी सरकार, जल्द सॉफ्टवेयर में होगा दर्ज

बालोद. जिले के किसानों के लिए एक और खुशखबरी है। अब जल्द ही राज्य सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेगी। शासन ने इसके लिए खाद्य अधिकारी को पत्र भी जारी कर दिया है।

आने वाले सप्ताह में खरीदी होगी शुरू
विभागीय जानकारी के मुताबिक जल्द ही शासन एनआईसी के सॉफ्टवेयर में 21 क्विंटल दर्ज करने के बाद किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में खरीदी भी शुरू हो सकती है। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने कहा कि शासन ने निर्देश जारी किया है कि शासन के आदेशानुसार धान की खरीदी की जाएगी।

जिन किसानों ने धान बेचा, उसके लिए चौथे टोकन का भी विकल्प
जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी होने पर इन किसानों का भी बचा एक क्विंटल धान खरीदा जाएगा। किसानों के लिए चौथे टोकन की भी व्यवस्था की जाएगी। अभी पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत धान खरीदी हो रही है।

26 दिन में 77635 किसान धान बेचेंगे
धान खरीदी में 26 दिन बचे हैं। दिसंबर में अब चार दिन और धान खरीदी होगी। जनवरी के 31 दिन में 9 दिन छुट्टी रहेगी। ऐसे में जनवरी में 22 दिन धान खरीदी होगी। अभी 77635 किसान धान बेचने के लिए बाकी है।

71,516 किसान बेच चुके 28.77 लाख क्विंटल धान
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक एक नवंबर से 21 दिसंबर तक कुल 71561 किसान कुल 28 लाख 77 हजार 316 क्विंटल धान बेच चुके हैं। अब प्रतिदिन 2 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो रही है। शुक्रवार के लिए जिले में 5314 किसानों ने 2 लाख 11 हजार क्विंटल धान बेचने टोकन कटाया है।

जिले में धान खरीदी पर एक नजर
कुल सेवा सहकारी समिति 122
कुल धान खरीदी केंद्र 143
अब तक धान बेचने वाले किसान -71,561
कुल धान खरीदी - 28,77,316 क्विंटल
परिवहन -17,34,310 क्विंटल
शेष -11,43,006 क्विंटल
धान खरीदी में बचे - 26 दिन

पहले धान बेचने वाले किसानों के लिए चौथे टोकन का विकल्प

जिला खाद्य अधिकारी टीएल ठाकुर ने कहा कि शासन के आदेशानुसार धान की खरीदी की जा रही है। 21 क्विंटल धान खरीदने के आदेश के बाद खरीदी की जाएगी। वहीं जिन किसानों ने पहले धान बेचा है उनका भी धान की खरीदी की जाएगी जिसके लिए चौथे टोकन का विकल्प रखा गया है।