20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन बंद रहने के बाद धान की खरीदी फिर शुरू हो गई, 74359 क्विंटल की खरीदी

तीन दिन धान खरीदी बंद रहने के बाद सोमवार से पुन: शुरू हो गई है। सोमवार को जिले के 143 खरीदी केंद्रों में कुल 74,359 क्विंटल धान की खरीदी हुई। एक नवंबर से अब तक 18519 किसानों ने कुल 5 लाख 93 हजार 410 क्विंटल धान बेचा।

less than 1 minute read
Google source verification
बढ़ेगी बिक्री: 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी

समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी


बालोद. तीन दिन धान खरीदी बंद रहने के बाद सोमवार से पुन: शुरू हो गई है। सोमवार को जिले के 143 खरीदी केंद्रों में कुल 74,359 क्विंटल धान की खरीदी हुई। एक नवंबर से अब तक 18519 किसानों ने कुल 5 लाख 93 हजार 410 क्विंटल धान बेचा। इस बार शासन ने हर खरीदी केंद्रों को एक निश्चित मात्रा में धान खरीदी के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत धान खरीदी की जा रही है। वहीं बीते साल की अपेक्षा इस साल धान का परिवहन धीमा चल रहा है। अभी तक जिले के खरीदी केंद्रों से मात्र 29 प्रतिशत धान का परिवहन हुआ है।

किस खरीदी केंद्र में धान की ज्यादा आवक
खरीदी केंद्र - धान खरीदी क्वि.
पलारी -17797
धनोरा -13705
फागुनदाह -13350
कंवर -13329
गुरुर -12448

जिले में मात्र 29 प्रतिशत धान का उठाव
खरीदी केंद्रों में धान की आवक अच्छी हो रही है। आने वाले दिनों में बंफर आवक होगी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक 5 लाख 93 हजार 410 क्विंटल धान में मात्र एक लाख 56 हजार 502 क्विंटल धान का ही उठाव हुआ है। हालांकि डीएमओ ने धान उठाव के लिए डीओ जारी कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद के अनुरूप धान का परिवहन नहीं हो रहा है।

धीमे परिवहन से केंद्रों में लग सकता है जाम
अभी धान खरीदी का शुरुआती दिन है। दिसंबर में जिले के खरीदी केंद्रों में धान की आवक ज्यादा होगी। धान के परिवहन में सुस्ती बरती गई तो केंद्रों में जाम की स्थिति निर्मित हो जाएगी। बीते साल धान का परिवहन अच्छा हुआ था। एक भी संग्रहण केंद्र में धान का संग्रहण नहीं किया गया था, जिससे धान की बर्बादी नहीं हुई थी।

धान खरीदी की जानकारी
कुल सेवा सहकारी समिति 122
कुल धान खरीदी केंद्र 143
अब तक धाने बेचने वाले किसान -18,519
कुल धान खरीदी - 5,93410 क्विंटल
धान मोटा -81208.80
पतला -500792
सरना -11589
परिवहन -1, 56, 502 क्विंटल
शेष -436908 क्विंटल