
Paddy purchase बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो जाएगी। जिम्मेदारों ने तैयारी पूरी करने का दावा किया है। पहले दिन लगभग 2813 किसान एक लाख 17 हजार 361 क्विंटल धान बेचेंगे। इतने किसानों ने ही टोकन लिया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक इस बार जिले को 82 लाख 66 हजार 170 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया है।
पहली बार जिले के सभी 143 केंद्रों में इलेक्ट्रिक तराजू से धान का तौल होगा। सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 483 इलेक्ट्रॉनिक तराजू का वितरण किया गया है, जहां तराजू, बारदाने व धान की पूजा कर धान खरीदी की शुरुआत की जाएगी।
किसान सुविधा अनुसार धान बेचने टोकन कटा रहे हैं। कई किसानों ने धान की कटाई व मिंजाई शुरू कर दी है। देखा जाए तो लगभग 40 फीसदी किसानों ने धान की कटाई व मिंजाई करा ली है। इस बार धान की आवक ज्यादा होने की उम्मीद है। नोडल अधिकारी सीआर रावटे ने सभी केंद्रों में बिजली, पानी, कैपकवर सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है। साथ ही खरीदी केंद्रों में प्राथमिक उपचार के लिए दवाई उपलब्ध भी रहेगी।
यह भी पढ़ें :
2300 रुपए प्रति क्विंटल - धान मोटा
2320 रुपए प्रति क्विंटल - धान पतला
बीते साल की अपेक्षा 117 रुपए बढ़ा है। हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदेगी।
122 सेवा सहकारी समिति
143 धान खरीदी केंद्र
एक लाख 54 हजार 151 किसानों का पंजीयन
2813 किसान पहले दिन बेचेंगे एक लाख 17 हजार 361 क्विंटल धान
यह भी पढ़ें :
इस बार बीते साल की तुलना में 7486 अधिक किसान धान बेचेंगे। ये किसान पहली बार धान बेचने पंजीयन कराया है। जानकारी के मुताबिक 14 लाख 290 क्विंटल अधिक लक्ष्य मिला है। बीते साल 68 लाख 65 हजार 850 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला था।
जिले में देखा जाए तो इस बार सबसे ज्यादा टोकन मोबाइल ऐप के जरिए अधिक किसान टोकन कटा रहे हैैं। अभी तक 2813 किसानों ने टोकन कटाया है। समिति से ऑफलाइन 203 व मोबाइल ऐप से 2610 किसानों ने टोकन लिया है।
यह भी पढ़ें :
नोडल अधिकारी बालोद सीआर रावटे ने कहा कि जिले में कुल 143 खरीदी केंद्र में धान की खरीदी होगी। सभी केंद्रों में लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। नोडल अधिकारी ने केंद्रों में चबूतरा निर्माण, पेयजल, बिजली व्यवस्था, जनरेटर, इलेक्ट्रिक तराजू आदि की व्यवस्था पूरी कर ली है। किसानों को परेशानी नहीं होगी।
संबंधित विषय:
Published on:
13 Nov 2024 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
