
पत्रिका अमृतं जलम् : लोंडी में तालाब की सफाई करने जुटे ग्रामीण
बालोद @ patrika . पत्रिका अमृतं जलम् अभियान के अंतर्गत रविवार को जिले के ग्राम लोंडी (नयापारा) के छोटे तालाब की सफाई ग्रामीणों द्वारा की गई। इस सफाई अभियान में ग्राम पंचायत लोंडी के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योगदान दिया। तालाब की सफाई के बाद ग्रामीणों ने जल स्त्रोत सहित गांव को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान की सराहना करते हुए सफाई में श्रमदान किया।
ग्रामीणों ने लिया संकल्प रखेंगे गांव को स्वच्छ
तालाब की सफाई के बाद ग्रामीणों ने तालाब किनारे खड़े होकर संकल्प लिया कि गांव, गांव की गलियों, मोहल्लों और हैंडपंप के आसपास को साफ-सुथरा रखेंगे। सरपंच पति चोवा राम साहू ने बताया कि पत्रिका के अभियान में शामिल होकर जब-तक बारिश और सफाई पूरी नहीं हो जाती तब-तक अभियान जारी रहेगा। तालाब से गंदगी व खरपतवार आदि निकालेंगे। इस दौरान सरपंच आमिन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Published on:
03 Jun 2019 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
