
महाशिवरात्रि पर बांटा भांग का प्रसाद, पीने के बाद 16 लोग हुए बीमार
बालोद. महाशिवरात्रि पर्व पर जिला मुख्यालय के जयस्तम्भ चौक के पास विजय जयसवाल ने प्रसादी के तौर पर भांग बांटा गया। भांग को पीने के बाद 16 लोगों को चक्कर, पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। बारी- बारी से सबको निजी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहगीरों को दोपहर 12 बजे से भांग का वितरण किया गया। इस भांग को छोटे बच्चे, युवा, बुजुर्गों ने भी सेवन किया। भांग सेवन करने के कुछ घंटे बाद लोगों को यह शिकायत होने लगी। फिलहाल सभी 16 लोगों का स्वास्थ्य स्थिर है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।
6 जिला अस्पताल व 10 निजी अस्पताल में भर्ती
वर्तमान में जिला अस्पताल में 6 व निजी अस्पताल में 10 लोगों को भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इसमें लीलाधार पटेल, यज्ञभूषण, तेजश्वर, प्रशांत साहू, आंनद साहू, अमित भस्कार, मोनू पटेल, गजानंद साहू आदि शामिल हैं।
भाजपा नेताओं ने की मामले की जांच की मांग
घटना के बाद पार्षद कमलेश सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडि़त लोगों से अस्पतालों में मुलाकात की। पार्षद कमलेश सोनी ने मामले की जांच कराने की मांग शासन-प्रशासन से की है।
मैंने प्रसादी के रूप में बांटा भांग
भांग वितरण करने वाले विजय जायसवाल ने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर भांग का वितरण प्रसादी के रूप में किया। इसमें कहीं कुछ मिलावट नहीं है। 40 किलो दूध में एक पाव भांग मिलाकर यह प्रसाद बनाया था, जिसे इच्छुक लोगों ने सेवन किया। मैंने किसी को जबरदस्ती भांग नहीं पिलाया।
Published on:
18 Feb 2023 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
