
जेल से छूटते ही दुष्कर्म के आरोपी ने लड़की के पिता को दी धमकी- मंडप से उठवा लेंगे तुम्हारी बेटी
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले रनचिरई थाना क्षेत्र में एक अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी और उसके बड़े भाई ने एक लड़की के पिता को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें 50 हजार रुपये नहीं दिए तो वो उनकी लड़की को मंडप से उठवा लेंगे।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। पिता ने इसकी शिकायत थाने में की थी। कुछ दिन बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया था। अब लड़की बालिग हो चुकी है इसलिए उसके पिता ने उसकी शादी तय कर दी।
इसीबीच आरोपी ने जेल से छूटने के बाद अपने भाई बिसेसवर के साथ मिलकर लड़की के पिता को धमकी दी कि तुम्हारी वजह से मुझे जेल जाना पड़ा और मेरा बहुत पैसा खर्च हुआ । ऐसे में तुम मुझे कम से कम 50 हजार रुपए बतौर छतिपूर्ति दो वर्ना तुम्हारी बेटी की शादी नहीं होने देंगे। अगर पैसे नहीं मिले तो तुम्हारी बेटी को मंडप से उठा कर ले जाएंगे।
पिता ने नचिरई थाने में जान से मरने और बेटी को किडनैप करने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 384 आईपीसी, 506, 294, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाई कर रही है।
Published on:
17 Feb 2020 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
