15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफ़सोस: झगड़े में गला दबाने से बेहोश पत्नी को मरा हुआ समझ ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान

उसे लगा कि उसे अपनी पत्नी की हत्या कर दी है इसीलिए वो घर से भाग गया और ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। इधर उनकी बड़ी बेटी ने घटना के बारे में अपनी मौसी को बतायी। दोनों घर पहुंची तो महिला जमीन पर बेहोश पड़ी हुई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 17 Feb 2020, 6:01 PM IST

झगड़े में गला दबाने से बेहोश महिला को मरा हुआ समझ ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, पत्नी को बाद में आया होश

झगड़े में गला दबाने से बेहोश महिला को मरा हुआ समझ ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, पत्नी को बाद में आया होश

भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड 14 के रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने के कारण गुस्से में उसका गला दबा दिया और हत्या के अपराधबोध में खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हालंकि उसकी पत्नी महज बेहोश हुई थी।

जंगल सफारी में बाघ के साथ छेड़खानी को रणदीप हुडा और दिया मिर्जा ने बताया शर्मनाक, तीन कर्मचारी निलंबित

जानकारी के अनुसार, कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड 14 में रहने वाले चंद्र चंद्राकर नाम के एक व्यक्ति की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंद्र अपना आपा खो बैठा और उसने अपनी पत्नी का गाला दबा दिया। जिसके कारण वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी।

उसे लगा कि उसे अपनी पत्नी की हत्या कर दी है इसीलिए वो घर से भाग गया और ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। इधर उनकी बड़ी बेटी ने घटना के बारे में अपनी मौसी को बतायी। दोनों घर पहुंची तो महिला जमीन पर बेहोश पड़ी हुई थी। वो उसे अस्पताल ले गए। जहाँ इलाज के बाद उसे होश आ गया।

ये भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर अपहरण करने आया युवक निकला लड़की पति, रूठी हुई पत्नी घर ले जाने उठाया था ये कदम