बालोद/डौंडीलोहारा. नगर पंचायत सीएमओ तरुण पाल लहरे के कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूर्व पार्षद पति ने अपने पुत्र के साथ पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बौखलाहट का कारण उसके बस स्टैंड स्थित मकान के अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करना था। स्थिति को देखते हुए सीएमओ ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया, तब मामला शांत हुआ।
मामले में सीएमओ से व्यवस्थापन कर नई जमीन दिलाने की बात कही, पर तत्काल कार्य नहीं होने पर सीएमओ आफिस में जमकर हंगामा किया। जिससे नगर पंचायत का पूरा स्टॉफ अपने काम छोड़कर सीएमओ आफिस पहुंचे, तो देखा सीएमओ व पूर्व पार्षद पति के बीच मारपीट की स्थिति निर्मित होते-होते बची।