2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताला तोड़कर मोबाइल दुकान में घुसे चोर, चार लाख की चोरी के बाद कर दी ये बड़ी गलती

नगर में तीन दिनों के भीतर दो चोरी की घटना ने पुलिस विभाग के होश उड़ा दिए हैं। इस बार हुई चोरी की घटना में बड़ा मामला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 13 May 2018, 9:58 AM IST

video footage

बालोद. नगर में तीन दिनों के भीतर दो चोरी की घटना ने पुलिस विभाग के होश उड़ा दिए हैं। इस बार हुई चोरी की घटना में बड़ा मामला है। इसमें लगभग चार लाख के सामान की चोरी की बात सामने आई है। लगातार चोरी की घटना के बाद से नगरवासी भी सहम गए हैं।

चोरी की घटना गुरुवार की है

खासकर व्यापारियों को डर है कि कहीं उनके यहां भी ऐसी घटना न हो जाए। अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए कैमरे से फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार पहली चोरी की घटना गुरुवार की है, जहां कुंदरूपारा में घर के सदस्य ने अपने ही दादी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली।

दुकान से साढ़े तीन लाख का सामान पार किया
दूसरी घटना गुरुवार-शुक्रवार रात की है। इसमेंफौव्वारा चौक थित आहूजा वर्ड में चोर ने बड़ी दिलेरी और बिना डर के दुकान के शटर का ताला तोड़कर महंगे मोबाइल, पर्स व घड़ी मिलाकर कुल 3 लाख 39 हजार की चोरी कर ली है।

खोलने आए तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ

इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। हालांकि चोरी करने वाले तीन लोग दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फूटेज में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

3 लाख का मोबाइल पार
चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर 3 लाख का मोबाइल पार कर दिया है। वारदात गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है। दुकानदार को मामले की जानकारी तब हुई जब सुबह वो दुकान खोलने पहुंचा, दुकान के भीतर जाते ही दुकानदार के होश उड़ गए। दुकान के भीतर का माहौल देखकर उसे समझते देर न लगी और उसने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय थाने में दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है।