
Children's lives in danger बालोद जिले में भविष्य गढ़नेस्कूल जा रहे बच्चों की जान जोखिम में है। इससे न शिक्षा विभाग को कोई सरोकार है और न ही आरटीओ एवं यातायात विभाग को। सड़कों पर कंडम वाहन, ऑटो रिक्शा, वेन में ठूंस-ठूंस कर बच्चों को अधिक कमाई के चक्कर में स्कूल लाना-ले जाना किया जा रहा है। लोग यह भी पता नहीं लगाते हैं कि वाहन चालक शराब का सेवन करता है या नहीं।
इसी लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों से भरे वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार को सोहपुर के पास देखने को मिला, जब शराबी वाहन चालक ने स्कूली बच्चों से भरे वाहन को तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए पलटा दिया। इसमें एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी व चार घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें :
शहर में स्कूल वेन व बस होते हुए भी कई पालक ऑटो एवं ई-रिक्शा लगाकर बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। यह किसी खतरे से कम नहीं है। शिक्षा एवं परिवहन विभाग ने ऑटो एवं ई-रिक्शा में बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कई परिजन स्कूल बस का किराया नहीं दे पाते हैं, इसलिए कम दाम पर ऑटो या ई-रिक्शा का उपयोग कराते हैं।
ऑटो एवं ई रिक्शा चालक लालच में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाते हैं। चालक की जरा सी लापरवाही से दुर्घटना हो जाती है। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की बैठक लेकर यातायात नियमों के बारे में बताने की जरूरत है।
जिले में दोपहिया वाहनों की जांच तेजी से की जा रही है। हर रोज चालान काटा जा रहा है, लेकिन ई-रिक्शा के मामले में अफसर आंखें बंद किए हुए हैं। अधिकांश ई-रिक्शा की कमान नाबालिगों के हाथों में है। रिक्शा पलटने की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।
23 मार्च 2024 को जिले के भरदा गांव में सड़क हादसा हो गया था। तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूल बस को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक टीचर सहित 16 बच्चे घायल हो गए थे।
18 सितंबर को एक निजी स्कूल का वाहन चालक शराब के नशे में झलमला के पास वाहन रोककर सो गया था। वाहन में स्कूली बच्चे लगभग एक घंटे तक रोते बिलखते रहे। इस घटना के बाद लोगों ने वाहन चालक की पिटाई कर दी थी।
11 जनवरी 2023 की शाम 5 बजे ग्राम खल्लारी के पास स्कूली बच्चों से भरी वेन बाजार चौक में चबूतरे से टकरा गई थी। घटना में 10 बच्चे घायल हो गए थे। इसके बाद भी सबक नहीं लिया है।
बालोद जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश रावटे ने कहा कि बच्चों को लाने ले जाने स्कूल बस का उपयोग किया जाना चाहिए। ऑटो व ई-रिक्शा में बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रहे है तो ये गलत है।
जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पीसी मरकले ने कहा कि स्कूल बस का उपयोग बच्चों को लाने ले जाने के लिए करना है। बस भी शासन की गाइडलाइन के तहत सुविधाजनक होनी चाहिए। शिक्षा विभाग समय-समय पर स्कूल बसों की जानकारी लेता है। फिटनेस रिपोर्ट भी मांगी जाती है।
संबंधित विषय:
Published on:
01 Jan 2025 11:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
