24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोरर धान खरीदी केंद्र में 14 बोरे में धान के साथ मिली रेत

बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम सोरर स्थित धान खरीदी केंद्र में अचानक गुरुर तहसीलदार व आरईओ की टीम निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान खरीदी केंद्र में धान के बारदाने में धान के साथ रेत भरे हुए पाया गया।

2 min read
Google source verification
सोरर धान खरीदी केंद्र में 14 बोरे में धान के साथ मिली रेत

सोरर धान खरीदी केंद्र में 14 बोरे में धान के साथ मिली रेत

बालोद @ patrika . जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम सोरर स्थित धान खरीदी केंद्र में अचानक गुरुर तहसीलदार व आरईओ की टीम निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान खरीदी केंद्र में धान के बारदाने में धान के साथ रेत भरे हुए पाया गया। (Balod news)

14 बोरे में मिली मिलावट
ऐसा एक बारदाने में नहीं बल्कि 14 बारदाने में पाया गया। सोरर धान खरीदी केंद्र में मिली इस गड़बड़ी के बाद सोसायटी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।तहसीलदार गुरुर व आरईओ ने सभी 14 रेतयुक्त धान के कट्टे की जब्ती की कार्रवाई की गई। जांच में प्रत्येक धान के बारदाने में एक से डेढ़ किलो रेत पाया गया।

प्रबंधक बोले किसने किया नहीं मालूम
मामले पर सोरर समिति प्रबंधक लक्ष्मण साहू ने बताया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को लगभग 12 बजे जानकारी हुआ कि केंद्र में रखे 14 कट्टे में धान के साथ ऊपर में रेत भरे हैं। जिसकी जानकारी होने के बाद जिला पंचायत में आयोजित बैठक चले गए। बैठक समाप्त होने के बाद अचानक तहसीलदार की टीम खरीदी केंद्र पहुंची और बारदाने में रेत के साथ भरे धान को जब्त किया। पर ऐसी हरकत किसने किया इसकी जानकारी नहीं है। यह शरारती तत्व के साथ किसी की बदमाशी भी हो सकती है।

40 किलो के बोरे में एक से डेढ़ किलो रेत
धान खरीदी केंद्र में किसानों के धान को प्रति बारदाने 40 किलो की भर्ती के साथ खरीदी किया जाता है यहां भी 40 किलो की भर्ती की गई लेकिन प्रति बारदाने में धान के साथ एक से डेढ़ किलो रेत भी पाया गया। सोरर धान खरीदी केंद्र में मिली गड़बड़ी के बाद अब अन्य धान खरीदी केंद्रों में खरीदी पर सवाल उठ रहे हैं।

समिति प्रबंधक की लापरवाही
गुरुर तहसीलदार हितेश्वरी बाघे ने कहा कि अचानक निरीक्षण के दौरान सोरर धान खरीदी केंद्र में 14 धान से भरे बोरे में धान के साथ रेत पाया गया। समिति प्रबंधक की लापरवाही पाई गई है। धान की जब्ती बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।