24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दो मंजिला छत से गिरा सात वर्षीय मासूम, मौके पर हुई दर्दनाक मौत…

CG News: हर्ष अपने घर का इकलौता बेटा था। उनकी दो बहन हैं। इस घटना से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां भी बेसुध हो गई है।
2 min read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Mar 24, 2026

CG News: दो मंजिला छत से गिरा सात वर्षीय मासूम, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

घटनास्थल दो मंजिला छत (Photo patrika)

CG News: बालोद जिले के ग्राम नेवारीकला में सोमवार की सुबह 10 बजे छत में पतंग उड़ा रहे सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांव का हर्ष कुमार साहू पिता संजय साहू गांव के वासुदेव सोनकर के दो मंजिला मकान की छत पर अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और छत से नीचे गिर गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इकलौते बेटी की मौत की खबर सुनकर मां हो गई बेसुध

हर्ष अपने घर का इकलौता बेटा था। उनकी दो बहन हैं। इस घटना से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां भी बेसुध हो गई है। जिला अस्पताल में जैसे ही पता चला कि बच्चे की पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से मौत हुई है तो सभी लोग भावुक हो गए।

स्कूल जाने तैयार होकर पतंग उड़ाने चले गया

बताया जा रहा है कि वह अपने घर में स्कूल जाने तैयार हो गया था। इसके बाद अपने दोस्त के साथ उसके घर की छत पर चढक़र पतंग उड़ा रहे था, तभी 35 फीट की ऊंचाई से गिर गया।

इस घटना से लें सबक

इस घटना ने अन्य लोगों के लिए सबक दिया है। आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उन्हें ऊंची जगहों, छतों पर खेलने न जाने दें। बच्चों पर निगरानी रखें। बच्चों को ऐसे जगह पर जाने से रोकें। छतों पर भी सुरक्षा घेरा रखें।

नवरात्र के बीच गांव में पसरा मातम

गांव में नवरात्र के उत्सव के बीच इस हादसे ने पूरे माहौल को गम में बदल दिया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना सुबह की है। जिसके बाद दोपहर में पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शाम करीब 4 बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया। प्रारंभिक तौर पर इसे लापरवाही का मामला माना जा रहा है, जहां खुले छत पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई।

मामले की जांच जारी

ग्राम नेवारीकला में पतंग उड़ाते समय अनियंत्रित होकर बच्चा दो मंजिला छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

मोनिका ठाकुर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद