9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ना पेराई की अंतर राशि नहीं मिलने पर किसान 3 सितंबर को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली और करेंगे चक्काजाम

गन्ना पेराई 2022-23 की अंतर राशि प्राप्त नहीं होने से किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश है। गन्ना किसान संघ 31 अगस्त तक राशि नहीं मिलने पर 3 सितंबर को धरना प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली, चक्काजाम करने का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना

बैठक में मौजूद गन्ना किसान

बालोद. गन्ना पेराई 2022-23 की अंतर राशि प्राप्त नहीं होने से किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश है। गन्ना किसान संघ 31 अगस्त तक राशि नहीं मिलने पर 3 सितंबर को धरना प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली, चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय की जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी गई है। बीते दिनों जिले के गन्ना उत्पादक किसानों की बैठक गंगा मैया परिसर झलमला में हुई थी।

8 माह हो गए गन्ना बेचे
दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना में जिले के किसानों को गन्ना बेचे 8 माह हो गए हैं। शासन से गन्ने की अंतर राशि 73 रुपए अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

गन्ने की खेती से हो रहा मोहभंग
संघ के जिला अध्यक्ष तेजराम साहू, संरक्षक छगन देशमुख, उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू, त्रिलोकी साहू गौचरण गजभीम ने बताया कि गन्ना पेराई 2022-23 के आठ के बावजूद राशि नहीं मिल पाई है। किसानों का गन्ने की खेती से मोहभंग हो रहा है। उन्होंने बताया कि पेराई के बाद समर्थन मूल्य प्राप्त हो गया है, लेकिन राज्य सरकार के घोषणा पत्र अनुरूप बोनस के अंतर राशि नहीं मिली है।

इस बार चक्काजाम भी करेंगे
संरक्षक छगन देशमुख ने बताया कि पिछले वर्ष भी अंतर राशि प्राप्त नहीं हुई थी। किसानों को धरना प्रदर्शन एवं ट्रैक्टर रैली करना पड़ा था। इस वर्ष भी राशि नहीं मिलने से धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया जाएगा। बैठक में हीरालाल ठाकुर, चाणक्य यादव, डोलेश्वर साहू, रूपेश साहू, सावंत राम साहू, ताम्रध्वज साहू, लक्ष्मी चंद्र धनकर, उमेश साहू सूर्यकांत साहू, दुष्यंत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिन्हा, दुलारू राम साहू, ताम्रध्वज ठाकुर, हिमकर चंद्राकर, बलदेव साहू, भोजराम साहू, शंकरलाल नायक, देवव्रत साहू, सतीश भेडिय़ा, देवीलाल आदि उपस्थित थे।