
डॉ. रमन ने किया समानित (Photo Patrika)
CG News: बालोद जिले के योग शिक्षक धीरज शर्मा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने लगातार एक घंटा 45 मिनट तक अधोमुख श्वानासन कर यह उपलब्धि हासिल की।
इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के साधुराम कुमार के नाम था, जिन्होंने 1 घंटा 30 मिनट तक इस आसन को कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
धीरज शर्मा ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि पर धीरज शर्मा को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने गुरु श्रीश्री रविशंकर को दिया और कहा कि वे आगे भी योग के क्षेत्र में काम करते रहेंगे और लोगों को योग के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
Published on:
10 Sept 2025 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
