31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज जारी होंगे दसवी व बारहवीं के परीक्षा परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 मई को दसवी व बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। कक्षा दसवी व बारहवीं के 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दिलाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 9 May 2024, 12:08 AM IST

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 मई को दसवी व बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

Exam results छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 मई को दसवी व बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले ही शिक्षा मंडल ने हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों व उनके पालकों की बैठक लेकर परीक्षा परिणाम को लेकर होने वाले तनाव पर चर्चा की गई।

इस बार 19 हजार विद्यार्थियों ने दिलाई परीक्षा

शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 109 केंद्र बनाए गए थे, जहां कक्षा दसवी व बारहवीं के 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दिलाई। कक्षा 10वीं में 10 हजार 833 और कक्षा 12वीं में 8 हजार 380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई।

इस बार भी बना सकते हैं मेरिट सूची में स्थान

यह भी पढ़े :

बोहीरडीह जलाशय में डूबने के संदेह पर युवक की दो दिन से तलाश, नहीं मिली सफलता

बीते साल जिले के तीन विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया था। वहीं इस बार जिला शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि परीक्षा परिणाम बेहतर आएगा और जिले के विद्यार्थी भी मेरिट में स्थान बनाएंगे।

यह भी पढ़े :

तांदुला नदी को स्वच्छ बनाने डेढ़ करोड़ से फिल्टर प्लांट बनाने की योजना, बजट में शामिल