
बालोद. जिले में किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने टोकन के इंतजार में हैं, लेकिन खरीदी केंद्रों में पहले से ही बड़ी संख्या किसानों ने टोकन कटा लिया है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक धान खरीदी चरम पर रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोकन तुंहर हाथ ऐप लागू किया, लेकिन यह ऐप कुछ देर के लिए खुलता है। ऐसे में कई किसान टोकन नहीं ले पा रहे हैं।
अब होगी अतिरिक्त धान खरीदी, बारदाने की भी मांग अधिक
वर्तमान में धान की खरीदी 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से हो रही है। खाद्य अधिकारी व डीएमओ ने 20 क्विंटल के हिसाब से 31 दिसंबर तक बारदाने की मांग की थी। जिसके अनुरूप शासन ने बारदाना उपलब्ध कराया। अब जिले में लगभग एक करोड़ 40 लाख से भी ज्यादा बरदाने की जरूरत है। वर्तमान में धान की आवक बढ़ी है व खरीदी लिमिट भी बढ़ा दी है। कुछ दिनों बाद धान 21 क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा।
वर्तमान में है 53 लाख बारदाना
वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 2 लाख 10 हजार से अधिक क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। पहले की तुलना में लगभग 45 हजार क्विंटल धान अधिक है। ऐसे में बारदाने की कमी होने लगी है। विभागीय आंकड़े के मुताबिक केंद्रों में नए पुराने मिलाकर लगभग 53 लाख बारदाने उपलब्ध हैं।
अभी तक 75269 किसानों ने बेचा धान
जिले में एक लाख 49 हजार से ज्यादा किसान पंजीकृत हैं। वहीं अभी तक 75269 किसानों ने धान बेचा है। अभी लगभग 72 हजार किसान धान बेचने के लिए बाकी हैं।
Published on:
22 Dec 2023 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
