Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवहन सुस्त : 26 केंद्रों में धान हो गया जाम, कुछ केंद्र में बंद हो सकती है खरीदी

इन दिनों बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। बड़ी बात यह है कि धान परिवहन की स्थिति सुस्त है। जितने धान की आवक हो रही है, परिवहन नहीं हो रहा है। नतीजा जिले के 26 खरीदी केंद्रों में धान जाम हो गया है।

2 min read
Google source verification
इन दिनों बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। बड़ी बात यह है कि धान परिवहन की स्थिति सुस्त है। जितने धान की आवक हो रही है, परिवहन नहीं हो रहा है। नतीजा जिले के 26 खरीदी केंद्रों में धान जाम हो गया है।

Transportation slow इन दिनों बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। बड़ी बात यह है कि धान परिवहन की स्थिति सुस्त है। जितने धान की आवक हो रही है, परिवहन नहीं हो रहा है। नतीजा जिले के 26 खरीदी केंद्रों में धान जाम हो गया है। धान रखने तक की जगह नहीं है। कुछ केंद्र ऐसे भी हैं, जहां से परिवहन नहीं हुआ तो सोमवार या मंगलवार से धान खरीदी बंद भी हो सकती है। परिवहन तेजी से हो इस पर संबंधित विभाग भी कुछ नहीं कह पा रहे है। जब तक मिलर्स धान नहीं उठाएंगे तब तक स्थिति इसी तरह की रहेगी।

23 लाख क्विंटल खरीदी, उठाव सिर्फ 1.48 लाख क्विंटल

जिले में अब तक कुल 23 लाख 6 हजार 888 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। अभी तक मात्र एक लाख 48 हजार 229 क्विंटल धान का ही परिवहन हुआ है। अभी भी 21 लाख 58 हजार 658 क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में जाम है।

यह भी पढ़ें :

कंगला मांझी सरकार के सैनिक आज भी जीवित, उनके आंदोलन को बढ़ा रहे आगे

इन खरीदी केंद्रों की फूली सांसे

जिले के 26 धान खरीदी केंद्रों में केंद्रों की सांसें ही फूल गई है। अब यहां धान रखने जगह नहीं है।
खरीदी केंंद्र - धान खरीदी क्विंटल - परिवहन
कुसुमकसा - 36130 - 2940
मिर्रीटोला - 36791 - 2340
पलारी - 36233 - 700
गैजी - 33927 - 5020
धनोरा - 31419 - 4880

यह भी पढ़ें :

मृत व्यक्तियों के नाम से हो रहा राशन का आवंटन, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

इधर टोकन 15 जनवरी तक फुल

इस बार सबसे ज्यादा परेशान किसान टोकन व बारदाना के लिए हो रहे हैं। हालांकि मिलर्स ने हाल ही में बारदाना उपलब्ध कराया है तो थोड़ी राहत मिली है। टोकन टोकन 15 जनवरी तक फुल हो गया है। जिन किसानों ने टोकन नहीं कटाया है वे ऑफलाइन भी टोकन खरीदी केंद्रों में कटा सकते हैं। पोंडी सेवा सहकारी समिति में भी शनिवार को ऑफलाइन टोकन काटा जाएगा।

अब तक 51,377 किसानों ने बेच चुके धान

जिला सहकारी केद्रीय बैंक के मुताबिक अभी तक कुल 51 हजार 377 किसानों ने धान बेच चुके हैं। जिले में लगभग एक लाख 54 हजार किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। कहा जाए कि बचे दिनों में लगभग एक लाख किसानों को धान बेचना है।

परिवहन में तेजी लाने किया जा रहा प्रयास

बालोद डीएमओ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से किया जाएगा। परिवहन में तेजी लाने प्रयास किया जा रहा है। खरीदी केंद्रों में बारदाना पर्याप्त उपलब्ध कराया गया है।