
ठेठवार यादव समाज अब शोक कार्यक्रम में नहीं परोसेंगे मीठा
बालोद. ठेठवार यादव समाज बालोद राज का वार्षिक महाधिवेशन गंजपारा बालोद स्थित सामाजिक भवन में हुआ। अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रही। समाज ने नेक पहल भी की। वर्तमान में फिजूलखर्च रोकने आदर्श विवाह किया। समाज के दो लोगों का आदर्श विवाह कर आदर्श पेश किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने समाज की इस बेहतर पहल की जमकर तारीफ की। इस पहल को बेहतर बताया। वहीं समाज के पदाधिकारियों ने भी सभी से अपील की कि आदर्श विवाह को अपनाएं।
खर्चीली शादी में कर्ज में दब जाता है एक पिता
समाज के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद यादव ने स्वागत भाषण में वैवाहिक समारोह में फिजूलखर्च रोकने एवं आदर्श विवाह को अपनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शादी में खर्च ज्यादा होता खर्चीली शादी को रोकना है। खर्चीली शादी से एक पिता व परिवार सिर्फ कर्ज में डूब जाता है। हम सबको संकल्प लेना होगा कि हम आदर्श विवाह को अपनाएंगे।
शोक कार्यक्रम में सादा भोजन रखा जाएगा
कोषाध्यक्ष चेतन यादव ने आय-व्यय प्रस्तुत किया। संचालन पवन यादव महासचिव ने किया। छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष ठेठवार समाज गुलेंद्र यादव ने जानकारी दी कि पूरे छत्तीसगढ़ में मृतक भोज में मीठे व्यंजनों के परोसने को बंद किया गया है। अब सादा भोजन ही रखा जाएगा।
समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम में सभापति शिवप्रसाद यादव, बालोद राज अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद यादव, महासचिव पवन यादव, कोषाध्यक्ष चेतन यादव आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, उमाशंकर यादव भिलाई, वीरेंद्र यादव भिलाई, छगन लाल यादव जिला अध्यक्ष ठेठवार समाज, चाणक्य यादव पूर्व अध्यक्ष बालोद राज ने भी विचार रखे। समाज के प्रतिभावान छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद
दो जोड़े का आदर्श विवाह हुआ। दुल्हन लजवंती पिता नारद यादव, कोचवाही, जिला बालोद का विवाह प्रीतम यादव पिता भागीरथी, निवासी बह्मपुर जिला राजनांदगांव और दुल्हन लक्ष्मी यादव पिता चितरंजन यादव, जिला बालोद का विवाह नीतेश कुमार पिता राजेश्वर यादव शिकारीपारा के साथ हुआ। समाज ने नवविवाहित जोड़ों को बर्तन, कपड़े सहित अन्य उपहार एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, नंदकिशोर यादव, बंधु लाल यादव, ताम्रध्वज, ललित यादव, भूधर यादव, पवन यादव, राजेश यादव, अवधेश, टेकराम, अरुण, जीवनलाल, विजय यदु, नरेंद्र, कुलेश्वर, रवि प्रकाश, शिवभजन, हिम्मतलाल, रामस्वरूप, भरत, खेमलाल, रणजीत, उमाशंकर, हेमंत, सिद्धेश्वर, गंगाधर, महेश, सनत, राजेंद्र, राकेश, बालमुकुंद रामेश्वर, चंद्रेश, लोकेंद्र, रोहित, जनक, होरी लाल का योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलदेव यादव एवं जयप्रकाश यादव ने दी।
Published on:
13 Mar 2023 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
