ग्राम पंचायत टटेंगा, भरदा (ट), हल्दी (ट), औरी, गंधरी, जेवरतला के ग्रामीण मेन रोड से ग्राम पंचायत भरदा तक चार किमी का जीर्णोद्धार नहीं कराने से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 25 वर्षों से कोई निर्माण व मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण व मरम्मत के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवेदन देने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।