रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद से पानी भरने की समस्या से आवाजाही प्रभावित होती रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अनेकों बार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई भी प्रयास सफल साबित नहीं हुआ है। आखिर में ग्रामीणों की सलाह पर पाताल सोख्ता के निर्माण का फैसला लिया गया है, जिस पर शनिवार से क्रियान्वयन शुरू हो गया।