21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीज के लिए महिलाएं जा रहीं मायके, सड़कों पर तीजहारिनों की भीड़, करेला भी हुआ महंगा

महिलाओं में तीजा पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाएं तीज मनाने अपने मायके लौट रही हैं। वहीं पोला के बाद अब तीज व्रत की शुरुआत हो जाएगी। रविवार को महिलाएं करूभात खाएंगी। करूभात को देखते हुए बाजारों में करेले के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में 60 से 80 रुपए किलो तक करेला बिक रहा है।

3 min read
Google source verification
पोला के बाद महिलाओं में तीज को लेकर उत्साह, करेंगी निर्जला व्रत

करुभात के लिए करेला खरीदती महिलाएं

बालोद. महिलाओं में तीजा पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाएं तीज मनाने अपने मायके लौट रही हैं। वहीं पोला के बाद अब तीज व्रत की शुरुआत हो जाएगी। रविवार को महिलाएं करूभात खाएंगी। करूभात को देखते हुए बाजारों में करेले के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में 60 से 80 रुपए किलो तक करेला बिक रहा है। शनिवार को इस पर्व को लेकर काफी उत्साह भी देखा गया व बाजारों में करेले की जमकर बिक्री हुई। सुबह से लेकर शाम तक करेले की सब्जी खरीदने महिलाओं की भीड़ रही।

सोमवार को तीज पर्व, सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी निर्जला व्रत
इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तीज सोमवार को है, जिसे हरितालिका व्रत कहा जाता है। इस तिथि पर सुहागवती महिलाएं और युवतियां निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती का पूजन करेंगी। सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी तो युवतियां अच्छे पति के लिए व्रत करेंगी। इस व्रत के महत्व को देखते हुए लोग इसकी तैयारियों मेें जुट गए हैं। इसमें महिलाएं तीजा मनाने अपने-अपने साधनों, बसों और ट्रेन से अपने मायके पहुंच रही हैं।

कल रात महिलाएं खाएंगी करू भात, सोमवार को दिन भर रहेंगी निर्जला उपवास
हरितालिका व्रत के लिए रविवार की रात को करू भात खाएंगी। इसके दूसरे दिन 24 घंटे तक निर्जला व्रत करेंगी। सोलह श्रृंगार में भगवान शिव का पूजन कर कथा सुनेंगी। शनिवार देर शाम तक महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर करू भात की रस्म निभाएंगी।

करेला 80 रुपए किलो बिका
हरितालिका तीज में करेले की सब्जी का बहुत महत्व होता है, जिसे देखते हुए इस वक्त बाजारों में करेला 60 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं कई गांवो में रविवार को सामूहिक रूप से करू भात खिलाने ग्रामीणों व विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजन किया जाएगा।

इसलिए महिलाएं मनाती हैं तीज
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज शिव और पार्वती के पुनर्मिलन के अवसर पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने 107 जन्म लिए। मां पार्वती के कठोर तप को देखकर उनके 108 वें जन्म पर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगनी के रूप में अपनाया। उसी समय से इस व्रत की मान्यता मानी गई है।

तिजहारिनों ने सामूहिक रूप से खाया करू भात
बालोद. बालोद जिले के ग्राम मोखा में तिजहारिनों ने गांव में सामूहिक रूप से करु भात खाकर तिज का उपवास रखा। ग्राम के मनहरण साहू ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी गांव में आई तिजहारिन बेटियों और दीदियों को सामूहिक रूप से गांव की ओर से करु भात खिलाया गया। बड़ी संख्या में इस करु भात कार्यक्रम में गांव की महिलाएं शामिल हुई।

रात में महिलाएं खाएंगी करुभात IMAGE CREDIT: balod patrika

महिलाएं आज खाएंगी करूभात, करेले का दाम भी पूरे शबाब पर, बिक रहा 80 रुपए किलो, मांग में कमी नहीं आई
गुंडरदेही. तीज पर्व पर मायके आई तीजहारिन महिलाएं रविवार को करूभात खाकर अपनी पति की लंबी उम्र के लिए सोमवार को निर्जला व्रत रखेंगी। इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार को हरितालिका पूजा होगी। इस तिथि पर सुहागिन महिलाएं और युवतियां निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती का पूजन करेंगी। सुहागिनें पति की लम्बी उम्र की कामना करेंगी तो युवतियां अच्छे पति के लिए व्रत करेंगी।

आज रात में महिलाएं खाएंगी करुभात
हरितालिका व्रत के लिए रविवार की रात को करुभात खाएंगी। दूसरे दिन 24 घंटे का निर्जला व्रत करेंगी। सोलह श्रृंगार में भगवान शिव का पूजन कर कथा सुनेंगी। रविवार की देर शाम तक महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर करुभात की रस्म निभाएंगी।

करू भात खिलाने होगा सामूहिक आयोजन
तीज पर्व में करेले की सब्जी का बहुत महत्व होता है, जिसे देखते हुए इस वक्त बाजारों में करेला 60 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं कई गांवों में रविवार को सामूहिक रूप से करुभात खिलाने ग्रामीणों व विभिन्न संगठनों ने आयोजन किया है।