13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में 16 बकरियों की मौत, एक महिला की भी गई जान

CG News: ट्रेन की टक्कर से सभी 16 की मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय इन बकरियों को चराने वाली सरस्वती यादव 62 वर्ष भी उन्हें हटाने के लिए रेल लाइन पर गईं और तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: आजाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में 16 बकरियों की मौत, एक महिला की भी गई जान

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में 16 बकरियों की मौत (Photo Patrika)

CG News: पुणे से हावड़ा जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस की चपेट में आने से 16 बकरे बकरियों की मौत हो गई, वहीं इन्हें बचाने के प्रयास में रेल लाइन पर पहुंची एक वृद्धा की भी ट्रेन से टकराकर जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा सोमवार शाम भाटापारा हतबंद रेल लाइन के बोड़तरा रेलवे फाटक के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजाद हिंद एक्सप्रेस के भाटापारा स्टेशन पहुंचने से पहले ही बोड़तरा रेलवे फाटक के समीप अचानक झुंड समेत बकरे-बकरियां ट्रैक पर आ गईं, जिसके कारण ट्रेन की टक्कर से सभी 16 की मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय इन बकरियों को चराने वाली सरस्वती यादव 62 वर्ष भी उन्हें हटाने के लिए रेल लाइन पर गईं और तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसा लगभग पौने चार बजे का बताया जा रहा है। घटना के बाद ट्रेन करीब पांच मिनट तक मौके पर रुकी रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार ने ग्रामीण थाना पुलिस को सूचना दी, वहीं आरपीएफ की टीम भी तुरंत घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां मंगलवार को परीक्षण किया जाएगा।