
17 अगस्त को यहां इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं Apply
बलौदाबाजार. अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय की ओर से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती 25 पदों पर होनी है। यह प्लेसमेंट कैंप 17 अगस्त 2018 को बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय के परिसर में आयोजित होगा। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि 17 अगस्त 2018 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में निजी क्षेत्र में नियोजन के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक नव किसान बायों प्लांटेक रायपुर द्वारा सेल्स आफिसर के 21 पद, एग्रीकल्चर के 1 पद, जुनियर एचआर एग्जक्यूटिव के 1 पद एवं एकाउटेंट के 2 पदों पर होगी।
जिला रोजगार अधिकारी के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में इच्छुक आवेदक जिनकी योग्यता 12वीं से उच्च शिक्षा एवं डिप्लोमाधारी उत्तीर्ण शामिल हो सकते हैं।इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन 6300 से 15000 हजार तक पदानुसार देय होगा। कार्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा।
आवेदक( केवल पुरूष) समस्त अंक सूची निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एक प्रति फोटो कापी, एक फोटो के साथ सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार से या दूरभाष न. 07727-222143 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकतें है।
Published on:
13 Aug 2018 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
