25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: निर्दलीय पार्षद की गाड़ी से टकराई 7 साल की बच्ची, मौके पर हो गई मौत

CG Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बालिका प्रगति देवार की मौत हो गई। बच्ची स्कूल जा रही थी, तभी नगर पंचायत के निर्दलीय पार्षद धनीराम देवांगन की चारपहिया गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Accident: निर्दलीय पार्षद की गाड़ी से टकराई 7 साल की बच्ची, मौके पर हो गई मौत

निर्दलीय पार्षद की गाड़ी से टकराई 7 साल की बच्ची (Photo Patrika)

CG Accident: बिलाईगढ़ में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बालिका प्रगति देवार की मौत हो गई। बच्ची स्कूल जा रही थी, तभी नगर पंचायत के निर्दलीय पार्षद धनीराम देवांगन की चारपहिया गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना मेन रोड पर सुबह हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी तेज और लापरवाही पूर्वक चलाई जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

बिलाईगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने धारा 106(ए)(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना जारी है।

मामले में खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग