Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गौ तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए 50 किमी लंबी दंडवत यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।
बता दें कि जिले में गौ तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अनूठी दंडवत यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारियल पकड़कर दंडवत करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस यात्रा का नेतृत्व उमेश बिसेन और मेघा चौहान ने किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।