Baloda Bazar Violence: बलौदाबाजार में हिंसा के बाद अब इसमें राजनीति की एंट्री हो गई है। सरकार के तीन मंत्रियों ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता लेकर इस हिंसा के पीछे सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंसा के पीछे सरकार के खुफिया विभाग को फेल्योर बताते हुए (Baloda Bazar Violence) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्तीफा मांगा है। वहीं 14 जून काे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सभी विधायक गण बलौदाबाजार जाएंगे।