
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के इस चुनाव जिले में हर तरफ महिलाओं का ही दबदबा है। प्रशासन ने चुनाव करवाने के लिए जिले के 181 मतदान केंद्रों में 900 से ज्यादा अफसर-कर्मियों को तैनात किया है। ये सभी महिलाएं हैं। अब यहां वोट देने में भी महिलाएं आगे नजर आ रहीं हैं।
जिले में बाकी जगहों पर औसत मतदान ठीकठाक है, लेकिन बलौदाबाजार पालिका के मामले में अब तक की स्थिति गंभीर दिख रही है। दोपहर 2 बजे तक यहां 43.81 फीसदी वोट ही पड़े थे। इनमें सबसे ज्यादा 45.21 प्रतिशत वोटर महिलाएं हैं। पुरुष वोटर 42.32 प्रतिशत हैं।
बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने किया मतदान।
लोकतंत्र की खातिर वोट की कतार में बारी लगाकर इंतजार।
मतदान में बुजुर्गों की मदद को सरकारी अमला तैनात। व्हीलचेयर से केंद्र के अंदर ले गए।
Published on:
11 Feb 2025 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
