25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election: शहरी सरकार में कौन होंगे दावेदार! आरक्षण की लॉटरी से खुलेगा राज…

CG Election: राजनीतिक दलों की ओर से इस बार नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की खबर है। इससे चुनावी मैदान में नया बदलाव देखने मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
CG Election

CG Election: शहर में मौजूदा पालिकाध्यक्ष और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। अब पालिका चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है, तो लोग भी निर्वाचन प्रक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने पालिकाध्यक्ष के निर्वाचन को अब प्रत्यक्ष मतदाता प्रणाली के तहत कराने का निर्णय लिया गया है।

CG Election: नगर पालिका के 21 वार्डों के पार्षदों का होगा निर्वाचन

बता दें कि नगर में कुल 23,279 मतदाता हैं। इनमें 11,218 पुरुष और 12,062 महिला मतदाता हैं। इस चुनाव इन्हें दो अलग पदों के लिए वोट देना होगा। एक तरफ मतदाता पार्षदों का चुनाव करेंगे, तो दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष के लिए भी वोटिंग करेंगे। इस चुनाव में गोबरा-नवापारा नगर पालिका के 21 वार्डों के पार्षदों का निर्वाचन होगा।

वहीं पालिकाध्यक्ष के पद के लिए मतदान के लिए लोगों की निगाहें उस पद पर होने वाले आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हैं। (Chhattisgarh News) यह सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति (एससी) और जनजाति में से किस वर्ग को मिलता है, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है। लॉटरी के बाद ही यह तय होगा कि किस वर्ग से पालिकाध्यक्ष का चुनाव होगा।

एक से ज्यादा वार्डों में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी

कौन से वार्ड किस वर्ग के खाते में जाएंगे। राजनीतिक हलकों में भी अभी इसी बात की चर्चा ज्यादा है कि पालिकाध्यक्ष की कुर्सी किस वर्ग को मिलेगी। कौन दावेदार होगा? वार्डों में भी नेता पार्षद के तौर पर अपनी संभावनाओं को टटोल रहे हैं। कुछएक पार्षद तो एक से ज्यादा वार्डों में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें: CG Election: नगरीय निकाय चुनाव की लिमिट तय, अब इतने रुपए ही खर्च कर सकेंगे पार्षद प्रत्याशी

उधर, राजनीतिक दलों की ओर से इस बार नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की खबर है। इससे चुनावी मैदान में नया बदलाव देखने मिल सकता है। बहरहाल, शहर के लोगों को आरक्षण की लॉटरी का बेसब्री से इंतजार है। यही तय करेगा कि आगामी चुनाव में कौन, किस वर्ग से लड़ने का अवसर प्राप्त करेगा।

चुनावी रण में कौन?.. 19 को तय

बलौदाबाजार नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। 19 दिसंबर को होने वाले वार्ड आरक्षण ने नेताओं से लेकर आम लोगां तक, सभी की धड़कनें तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिले की पालिकाओं और नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण होगा। इसके बाद मौजूदा पार्षदों के भविष्य को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

महिलाओं के लिए तय किया जाएगा आरक्षण

वार्ड आरक्षण के तहत पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। (Chhattisgarh News) छत्तीसगढ़ नगर पालिका नियम 1994 के अनुसार यह प्रक्रिया बलौदाबाजार कलेक्टर न्यायालय में होगी। जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार पालिका के 21 वार्डों और नगर पंचायत टुंडरा के 15 वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर सुबह 11 बजे से होगा।

आदर्श आचार संहिता लागू होने की चर्चा तेज

CG Election: इसके बाद भाटापारा पालिका के 31, रोहांसी नगर पंचायत के 15 वार्डों का आरक्षण दोपहर 12 बजे से होगा। सिमगा पालिका के 15 और लवन नगर पंचायत के 15 वार्डों का आरक्षण दोपहर 1 बजे से होगा। जबकि, नगर पंचायत पलारी और कसडोल के 15-15 वार्डों का आरक्षण दोपहर 3 बजे से होगा। इस प्रक्रिया के बाद महापौर का आरक्षण तय होगा। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने की चर्चा तेज हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग