10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Fraud News: ऐप पर ठगी का हो गए शिकार? तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद…

CG Fraud News: बलौदाबाजार में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
CG Fraud News

CG Fraud News: साइबर अपराध का एक नया रूप भी सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन इंस्टेंट लोन एप्लिकेशन्स के माध्यम से ठगी हो रही है। पुलिस विभाग ने जिलेवासियों को इन धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। ये गिरोह आकर्षक ऑफर्स के जरिए लोगों को फंसाते हैं और उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराते हैं।

CG Fraud News: ठगे जाने पर तुरंत करें कॉल

इंस्टेंट लोन ऐप्स के माध्यम से मिनटों में लोन देने का दावा किया जाता है, लेकिन इसके पीछे छुपा खेल बेहद खतरनाक है। इन ऐप्स द्वारा 30-35 प्रतिशत तक की ऊंची ब्याज दर लगाई जाती है और समय पर लोन चुकाने में असमर्थ रहने पर भारी जुर्माना और धमकियों का सामना करना पड़ता है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने भी अनधिकृत लोन ऐप्स से सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि अगर कोई ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत 1930 पर कॉल करनी चाहिए या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करना चाहिए। बलौदाबाजार में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Fraud: फर्जी दस्तावेज के जरिए महिला की बोलेरो को बेचा, पुलिस ने दर्ज किया चारसौबीसी का केस

आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी

हाल ही में आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी के कुछ मामले सामने आए हैं, जिसमें ठग बुजुर्गों को विशेष रूप से निशाना बना रहे हैं। ठग फोटो खींचने या जियो टैगिंग के बहाने लोगों को अपने पास बुलाते हैं और उन्हें अपने सोने-चांदी के गहने उतारने के लिए मजबूर करते हैं। उनका कहना होता है कि यदि गहने पहने रहेंगे, तो आवास योजना में नाम नहीं आएगा।

धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अलर्ट जारी

CG Fraud News: इस तरह की धोखाधड़ी का एक मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम हसुंवा में देखा गया, जहां दो युवकों ने एक वृद्ध महिला से गहने लूट लिए। ठगों ने महिला को यह विश्वास दिलाया कि गहने उतारने पर ही उसकी आवास योजना स्वीकृत होगी।

महिला ने गहने उतार दिए और ठग मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस प्रकार की धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।