CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रिसदा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में 8 प्रसव कराए गए। सभी प्रसव सामान्य रहे। इनमें एक प्रसव जुड़वा बच्चों का भी था, जो समय से पहले हुए। उन्हें विशेष देखभाल के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बाकी सभी माताएं और शिशु स्वस्थ हैं।