महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मी द्वारा ही की जाएगी। परीक्षा के दौरान दोनों पुलिस कर्मी बारी-बारी से केंद्र परिसर और आसपास का निरीक्षण करेंगे, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि न हो। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, जिससे उनकी तलाशी और दस्तावेजों का सत्यापन समय पर हो सके। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।