5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु घासीदास के बताए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर हर वर्ग का विकास करेंगे : सीएम

सरकार गुरू घासीदास के बताए सत्य और न्याय के रास्ते पर चलकर प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए काम करेगी।

2 min read
Google source verification
cg news

गुरु घासीदास के बताए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर हर वर्ग का विकास करेंगे : सीएम

कसडोल. जनता को जिन लोगों ने तीन बार ठगा उनको इस चुनाव में जनता ने ठग दिया और राज्य बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढिय़ों की सरकार बनी है। हमारी सरकार गुरू घासीदास के बताए सत्य और न्याय के रास्ते पर चलकर प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए काम करेगी।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति वर्ग के नव निर्वाचित विधायकों एवं मंत्रियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्त बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि संत बाबा गुरू घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर समस्त मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर आम जनता से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पिछली बार के चुनाव के समय 2100 रुपए में धान खरीदी करने की बात कही थी और 5 साल में नहीं दिया। हमने कुर्सी सम्हालते ही सबसे पहले किसानों के कर्जमाफी एवं 2500 रुपये में धान खरीदी का वादा पूरा किया। हमने आम जनता से किए वादे को पूरा कर दिया तो अब उनके पेट में दर्द होने लगा है।

राज्य बनने के 18 साल बाद छत्तीसगढिय़ा का राज आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि उसने भाजपा को सहयोग नहीं करते तो दिल्ली की तरह यहाँ पर भी भाजपा 2 या 3 सीट पाती। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा शराबबंदी की मांग किए जाने पर कहा कि वे नोटबंदी की तरह एकाएक शराब बंद नहीं करेंगे, बल्कि समाज के हर वर्ग से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। इसके लिए कुछ वक्त जरूर लग सकता है।

इस अवसर पर मंत्रिगण डॉ शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार तथा नव निर्वाचित विधायक भुनेश्वर बघेल, उत्तरी जांगड़े, गुरुदयाल बंजारे एवं चंद्रदेव राय आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सतनामी समाज के धर्मगुरु बालकदास, गुरू खुशवंत, गुरू सतखोजन दास आदि सहित समाज महंत, राजमहन्त आदि उपस्थित थे।

इस अवसर ग्राम पंचायत गिरौदपुरी के सरपंच जानकुंवर मिरी, कौशलेश मिरी दर्रा (म) की सरपंच लकेश्वरी साहू, संतोष साहू, महराजी सरपंच तेरस बाई साहू, अनेक राम साहू, अर्जुनी (म) के सरपंच बेद बाई साहू, आनंद साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विमल देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऋत्विक मिश्रा, बसन्त श्रीवास, नीरेंद्र क्षत्रिय सहित कांग्रेसजन एवं प्रदेशभर से सतनामी समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। गिरौदपुरी के बाद बिलासपुर में भी कार्यक्रम होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संक्षिप्त किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल
भी आए।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग