सेल हुआ बारिश से तरबतर...अंचल में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे में रौनक आई। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। इधर बारिश से गलियों में पानी भरा रहने से मोहल्लासियों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से अंचल में बिजली घंटो बाधित रही। अंचल के साबर, सर्वानी, सर्वा, बैजनाथ, खैरा, झबड़ी, मड़कड़ा, थरहीडीह, मल्दी, पिकरी, दर्रा, गिरौदपुरी, पिसीद आदि ग्रामों में बारिश हुई।