
File Photo
बलौदाबाजार. Baloda Bazar news : बलौदा बाजार वन मंडल अंतर्गत लवन वन परिक्षेत्र में रविवार शाम दो तेंदुआ के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। तेंदुआ के शव कुछ दिन पुराने हैं बावजूद इसके वन विभाग के कर्मचारियों को तेंदुआ की मौत की किसी प्रकार की जानकारी ना हो पाना विभागीय लापरवाही दर्शाती है।
Baloda Bazar News : प्राप्त जानकारी अनुसार बलौदा बाजार (Baloda Bazar ) वन मंडल अंतर्गत लवन परिक्षेत्र के गुड़ा गढ़ सर्किल के कक्ष ₹मांक 114 के पास रविवार शाम दो तेंदुआ का शव मिला है। दोनों ही तेंदुआ के सभी अंग मौजूद हैं जिससे इनके शिकार किए जाने की आशंका लगभग नगण्य है। वन विभाग द्वारा आशंका जताई जा रही है कि वर्चस्व की आपसी लड़ाई में दोनों तेंदुआ की मौत हो सकती है। नव पदस्थ डीएफओ मयंक अग्रवाल तथा अन्य विभागीय कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों ही तेंदुआ के शव का निरीक्षण किया डीएफओ अग्रवाल ने पत्रिका से चर्चा में दो तेंदुआ की मृत्यु की पुष्टि भी की है।
वन विभाग ने बताया कि कक्ष क्रमांक 114 परिसर अल्लाह के पास दो वयस्क तेंदुआ मृत अवस्था में पाए गए हैं जिनकी मृत्यु 1 माह पूर्व हो चुकी है। चिकित्सकीय मुआयने में अत्यधिक पुराना होने के कारण अन्य जंगली जानवरों द्वारा मृतक तेंदुआ का मांस खाए जाने की वजह से पोस्टमार्टम किया जाना संभव नहीं हो पाया परंतु चिकित्सकों ने बताया कि दोनों ही वयस्क तेंदुआ के चमड़ा, दांत, नाखून,स्नायु तंत्र इत्यादि सही हालत में है। विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में तेंदुए के समस्त अंगों को शवदाह किया गया।
Baloda Bazar News : बलौदाबाजार वन मंडल के वन क्षेत्रों में वन्यजीवों के मृत्यु ने विभाग के मैदानी कर्मचारियों के सतत निरीक्षण ना करने की फिर से एक बार पोल खोल दी है। नवंबर माह में भी शिकारियों द्वारा बिछाए करंट की चपेट में आने से एक वस्क हाथी की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी हो पाई थी।
Published on:
12 Dec 2022 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
