इसके बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी का हाथ नाबालिग के मुंह से छूटने पर उसने अपने पिता को जोर की आवाज लगाई। बेटी की पुकार सुनकर पिता दौड़कर आए। इस बीच आरोपी धनंजय घर से भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने परिजन को पूरी जानकारी दी। मंगलवार दोपहर 3 बजे सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक धनंजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 354, 456, 506 तथा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।