
गर्लफ्रेंड की हत्या, शादी करने निकले थे दोनों, झगड़ा हुआ तो बॉयफ्रेंड ने रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान
बलौदाबाजार. CG Crime news : डबरी किनारे संदिग्ध अवस्था मिली युवती की लाश मामले में आज बड़ा खुलासा हुआ है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद युवती की हत्या हुई है, वहीं जांच के बाद पता चला कि युवती की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने की है। दरअसल यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच के बाद बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया।
शादी करने निकले थे दोनों
CG Crime news : पलारी थाना पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान तूरमा निवासी आश्मा मनहरे पिता धरम मनहरे(21) के रूप में हुई है। बताया गया कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड दिनेश सेन के साथ शादी करने के इरादे से घर से निकली थी। इस बीच रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर दिनेश ने लड़की पर रॉड से हमला कर दिया। इस घटना से डरे सहमे युवक ने लड़की को घटनास्थल पर तड़पता हुआ छोड़ भाग निकला।
डबरी में मिली थी लाश
बता दें कि गिधपुरी पलारी मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर कौडिय़ा गांव के युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। रविवार सुबह लोग अपने-अपने खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान एक शख्स डबरी तक गया, तब उसे बदबू आई। इस पर वह पास तक गया। जिसके बाद उसने देखा कि डबरी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि परिजनों ने मिर्गी निवासी दिनेश सेन पर हत्या का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसके बाद हत्या पर से पर्दा उठ गया। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका शादी करने की जिद कर रही थी, बार-बार मरने करने पर भी वह नहीं मानी। परेशान होकर हत्या कर दी।
Published on:
03 Jul 2023 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
