11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग का अपहरण और रेप मामले में जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने की न्यायिक जांच की मांग

CG News : कैदी की मौत पर मृतक के परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की है। बीते शाम से कैदी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किये जाने पर जेल दाखिल किया गया था..
less than 1 minute read
Google source verification
death_of_person.jpg

जेल में बंद कैदी की मौत

बलौदाबाजार। नाबालिग का अपहरण और रेप मामले में जेल (Chhattisgarh news) में बंद सजायाफ्ता कैदी हीरालाल पटेल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। कैदी की मौत पर मृतक के परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की है। बीते शाम से कैदी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किये जाने पर जेल दाखिल किया गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

गिरौदपुरी चौकी अंतर्गत ग्राम बरेली के हीरालाल पटेल को न्यायालय ने नाबालिग का अपहरण और बलात्कार के मामले में आरोप सही पाए जाने पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद बुधवार शाम को ही जेल दाखिल किया गया था। जहां गुरुवार सुबह तबीयत बिगड़ी और उसे जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग