30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident News: बेमेतरा में दर्दनाक हादसा! अनियंत्रित कार नदी में गिरी, बैंककर्मी की मौत

CG Accident News: बलौदाबाजार से बेमेतरा की ओर आ रही अनियंत्रित होकर कार शिवनाथ नदी के पुल से नीचे गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 24 Jun 2025, 9:00 AM IST

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा! अनियंत्रित कार नदी में गिरी(photo-unsplash)

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा! अनियंत्रित कार नदी में गिरी(photo-unsplash)

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बेमेतरा की ओर आ रही अनियंत्रित होकर कार शिवनाथ नदी के पुल से नीचे गिर गई। आसपास के मौजूद लोगों व मछुवारों ने कार के गिरते ही नदी में छलांग लगाकर कार सवार युवक को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा मार्ग में शिवनाथ नदी के ब्रिटिशकालीन पुराने पुल से कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई और देखते-ही-देखते पानी में समा गई। कारसवार युवक की पहचान बेमेतरा में पदस्थ बैंक कर्मी अमित कौल (35) के रूप में हुई है, जो मूलत: मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ स्नान करके बेटी के घर आई महिला, पिकअप की चपेट में आने से हुई मौत..

CG Accident News: बलौदाबाजार से आ रही कार हादसे का शिकार

बताया जा रहा है कि कारसवार अपने रिश्तेदार के यहां बलौदाबाजार गए थे, जहां से लौटते वक्त उसकी कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। जानकारी के बाद सिमगा थाना प्रभारी और बेमेतरा एसडीओपी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए थे। मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल, कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की वजह सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टायर फटने से वाहन का संतुलन बिगडऩे से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़