15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलोदा बाज़ार
चोरी का Live Video: ज्वेलरी शॉप से महिला ने 4 दिन में चुराए 17 जोड़ी पायल, गिरफ्तार
Play video

चोरी का Live Video: ज्वेलरी शॉप से महिला ने 4 दिन में चुराए 17 जोड़ी पायल, गिरफ्तार

Crime News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर रोड स्थित विकास ज्वैलर्स में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

Crime News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर रोड स्थित विकास ज्वैलर्स में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला आशा लुनिया, निवासी घुटकू थाना क्षेत्र, जिला बिलासपुर की रहने वाली है।बताया जा रहा है कि महिला पिछले चार दिनों से ग्राहक बनकर दुकान में आती थी और बड़ी ही चालाकी से पायल चुरा ले जाती थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी महिला ने चार दिनों में कुल 17 जोड़ी चांदी की पायल चोरी की, जिनकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये आंकी गई है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की गई।