हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इधर बालिका की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।