12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलरामपुर

CG News: मध्यान्ह भोजन खाने से 70 बच्चे बीमार, मिली मरी हुई छिपकली, देखें VIDEO

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के एक स्कूल में बच्चों के खाने में छिपकली गिर गई। इस खाने को खाकर 70 बच्चे बीमार पड़ गए।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के एक स्कूल में बच्चों के खाने में छिपकली गिर गई। जब इस खाने को बच्चों ने खाया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते 70 बच्चे अस्पताल पहुंच गए। बता दें कि बच्चों को उल्टी के साथ पेट दर्द हो रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर हैं। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर परिजन में आक्रोश है।

यह पूरा मामला कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर तुर्रीपानी प्राइमरी स्कूल का है। जहां बीते गुरुवार को स्कूल में बच्चे पढ़ने आए थे। दोपहर में रसोइयों ने बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया। लंच टाइम में जब बच्चे खाना खा रहे थे, इस दौरान एक छात्र को थाली में मरी हुई छिपकली मिली। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।