
Daughter death in road accident
बासेन. अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर एक ग्रामीण अपनी बेटी व बेटे के साथ गुरुवार की शाम स्मार्ट कार्ड बनवाकर घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय बेटी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं पिता-पुत्र छिटक कर सड़क से दूर जा गिरे, इससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को जहां अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं बेटी के शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम परती निवासी 30 वर्षीय राजेश कोड़ाकू अपनी 14 वर्षीय पुत्री अर्चना व ८ वर्षीय पुत्र सुरजन के साथ गुरुवार को बाइक क्रमांक सीजी 15 सीए 9007 से स्मार्ट कार्ड बनवाने ग्राम जिगड़ी गया था। स्मार्ट कार्ड बनवाने के बाद यहां से वापस घर जाने के लिए बाइक से निकला था।
इसी दौरान शाम लगभग 4.30 बजे अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर स्थित पुराना पस्ता थाना के पास राजपुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 11 एके 0757 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक में बैठी अर्चना उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।
हादसे में उसका सिर ट्रक के पहियों से कुचल जाने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिता व भाई के सड़क किनारे छिटक कर गिरने से उनकी जान बच गई। हादसे में दोनों को भी चोटें आई हैं। घटना के दौरान मृतिका ने स्कूल ड्रेस पहन रखा था। इधर घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना की सूचना मौके पर जमा राहगीरों द्वारा पस्ता पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता व पुत्र को पस्ता अस्पताल पहुंचाया। वहीं किशोरी के शव को पीएम के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा। घटना में बेटी की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Updated on:
07 Apr 2018 05:16 pm
Published on:
05 Apr 2018 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
