
Fire in barn
कुसमी. Fire in barn: करौंधा से लगे ग्राम पंचायत खजूरी निवासी एक बड़े किसान के खलिहान में मंगलवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही करौंधा पुलिस मौके पर पहुंची और जशपुर जिले से दमकल वाहन मंगवाया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझ जाने से किसान की काफी मात्रा में फसल बच गई। वहीं फसल जलने से उसे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत खजूरी के किसान महेश राम पिता बालरूप का कुसमी करौंधा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित खलिहान है। यहां धान की फसल की मिसाई का काम चल रहा है। महेश के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य खलिहान की हर दिन रखवाली करते हैं। कड़ाके की ठंड से बचने मंगलवार की दोपहर परिवार के सदस्य अलाव जलाकर ताप रहे थे।
इसी दौरान अचानक खलिहान में मिसाई के बाद रखे पुआल के बड़े ढेर में आग लग गई और देखते ही देखते एक मचान में रखे पुआल में भी आग फैल गई। इससे पुआल धु-धु कर जलने लगी। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही करौंधा थाने के एसआई विवेक भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गए। टैंकर से पानी मंगवाकर कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके साथ वहां रखे काफी मात्रा धान के फसल को हटाकर कर अलग किया गया।
जशपुरनगर से आया दमकल वाहन
एएसआई ने बलरामपुर एसपी के मार्गदर्शन में जशपुरनगर के दमकल विभाग से संपर्क किया। कुछ ही देर में वहां दमकल वाहन के साथ कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस की सक्रियता व दमकल वाहन के समय पर आ जाने से आग पर काबू पा लिया गया। इससे महेश के साथ अन्य 3 किसानों की भी फसल जलकर खाक होने से बच गई।
50 हजार के नुकसान का अनुमान
इस आगजनी की घटना से महेश राम को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में एसआई विवेक भगत, आरक्षक पंकज पैकरा, कुलदीप कुजूर, अनुप खलखो, महिला आरक्षक रतनी टोप्पो, सोनाली तिर्की, सहित करौंधा थाना के अन्य स्टॉफ सक्रिय रहे।
Published on:
11 Jan 2023 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
