28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा बनेगा पर्यटन स्थल, यहां से दिखाई देता है 2 राज्यों का खूबसूरत नजारा

Gaurlata: गौरलाटा पहाड़ी फिलहाल स्थानीय पर्वतारोहियों की है पसंदीदा जगह, तातापानी महोत्सव में सीएम ने गौरलाटा को पर्यटन स्थल बनाने की की थी घोषणा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Jan 2023, 2:26 PM IST

Tourist place

Gaurlata hill

बलरामपुर. Gaurlata: छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के. गौरलाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से गति मिलेगी क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरलाटा के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की है।


1225 मीटर ऊंची गौरलाटा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी है और भौगोलिक संरचना के अनुसार पाट प्रदेश से संबंधित है। इस चोटी से छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित बड़े वन क्षेत्र की अद्भुत खूबसूरती नजर आती है। इस पहाड़ी पर कई गुफाएं और प्राकृतिक जलस्रोत भी हैं।

फिलहाल ये स्थान स्थानीय लोगों के पर्यटन के लिए पहली पसंद है, लेकिन अब पर्यटन स्थल क्षेत्र घोषित होने से यह क्षेत्र बेहतर रूप में उभर कर सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: एमपी की महिला से ऑटो चालक व उसके 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, पैसे खत्म होने पर शहर में बेचने निकली थी अपना मोबाइल


स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा चोटी है
सामरी तहसील अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा की पहाड़ी फिलहाल स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा जगह है और ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

हालांकि कठिन रास्तों के कारण पर्यटकों की अभी भी यहां से दूरी बनी हुई है। अब सीएम की घोषणा के बाद गौरलाटा बलरामपुर के गौरव के रूप में विकसित हो सकेगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ ही पर्यटकों को भी प्रकृति का प्यार मिल सकेगा।