7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह घर लौटा ससुर तो कमरे में पड़ी देखी बहू की लाश, बेटा बोला- रात में मोबाइल पर किसी और से कर रही थी बात

Wife murder: रात में घर लौटे पति ने पत्नी को मोबाइल पर किसी और से बात करते देख चरित्र पर जताया था संदेह, पूछा तो नहीं दे पाई संतोषजनक जवाब, गुस्से में पति ने लकड़ी मारकर कर दी हत्या (Wife murder)

2 min read
Google source verification
Crime news

Wife murder accused arrested

कुसमी. Wife murder: रात में पत्नी को मोबाइल पर किसी से बात करते देखकर पति ने पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बात करने लगी। इससे पति को उसके चरित्र पर शक हुआ। इसी बीच गुस्से में आकर उसने लकड़ी से पत्नी की कनपटी पर प्रहार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति ने उसे उठाया और घरेलू इलाज करने लगा, इसी बीच उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह खलिहान से आरोपी के परिजन घर लौटे तो बहू की घर में लाश पड़ी देख पुत्र से पूछताछ की। इसके बाद उसने पूरी बात पिता को बताई। पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।


बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरबेना निवासी 26 वर्षीय घनश्याम भगत विगत दिनों पत्नी सेवंती कुजूर व बच्चों के साथ चांदो क्षेत्र के ग्राम बसकेपी ससुराल गया था। यहां से शुक्रवार को घर लौटा और बस्ती की तरफ घूमने गया था।

इधर उसके पिता 58 वर्षीय रामलाल एवं मां झेबो बाई, बहन उर्मिला अपने खेत के समीप बने खलिहान में धान की फसल की रखवाली करने गए थे। रात को सभी वहीं रुक गए थे। इस बीच शनिवार की सुबह करीब 6 बजे जब रामलाल खलिहान से घर पहुंचा तो घर में बहू सेवंती कुजूर का शव पड़ा था।

बेटे घनश्याम से पूछने पर उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद रामलाल द्वारा करौंधा थाने में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोरंधा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी घनश्याम को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Video: साल के अंतिम दिन शहर की सडक़ों पर दल-बल के साथ निकलीं एसपी


पत्नी किसी और से मोबाइल पर कर रही थी बात
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चांदो क्षेत्र के बसकेपी अपने ससुराल से शुक्रवार को घर लौटने के बाद बस्ती की तरफ घूमने के बाद जब रात करीब 10 बजे घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी सेवंती मोबाइल में व्यस्त है। यह देखकर वह आक्रोशित हो गया और पत्नी से पूछा कि इतनी रात को वह मोबाइल पर किससे बात कर रही है।

जब पत्नी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई तो वह उसके चरित्र पर संदेह करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान आवेश में आकर घनश्याम ने घर में रखे सरई की लकड़ी से पत्नी की कनपटी पर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे सेवंती अचेत होकर जमीन में गिर गई, तब घनश्याम ने सेंकाई कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर में ही सेवंती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Video Story: चुनाव लडऩे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस का आया ये बयान


पहले भी मायके के बहाने घर से भाग चुकी थी पत्नी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पहले भी 2 बार मायके जाने के बहाने झारखंड व बिहार भाग गई थी। वह छोटे बच्चों को भी छोडक़र भाग जाती थी, इससे वह परेशान रहता था।

कोरंधा पुलिस ने आरोपी घनश्याम के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह टेकाम, आरक्षक धीरेंद्र सिंह चंदेल, बाबूलाल पैकरा, शंकर सोनी, अनिल साहू, पंकज पैकरा सहित अन्य शामिल रहे।